![]()
दौसा में हाइवे के पास भ्रूण पडा मिलने से सनसनी फैल गई।
दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 के पास सिकंदरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक खेत में एक भ्रूण पडा मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। भ्रूण करीब 7 सप्ताह का बताया जा रहा है। इसकी सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच के बा
भ्रूण मिलने का पता चलते ही मौके पर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुट गई। जहां मौजूद लोगों में भ्रूण को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी रही। हालांकि जिले में भ्रूण मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी कई बार भ्रूण मिल चुके हैं। ऐसे में कहीं ना कहीं मानवता को शर्मसार करने वाले इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
वहीं मामले को लेकर थाना इंचार्ज अशोक चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे हाईवे के पास भ्रूण पडा मिलने की सूचना पर ड्यूटी जाप्ता मौके पर पहुंचा। जिसने जांच के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया है। प्रारम्भिक तौर पर डीएनसी के बाद भ्रूण को सडक किनारे फेंकने की बात सामने आ रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments