☜ Click Here to Star Rating



खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) का आयोजन नवंबर महीने में राजस्थान में होना है। इसको लेकर राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल भी एक्टिव मोड में आ गया है। लेकिन इसके आयोजन में सबसे बड़ी समस्या बजट की आ सकती है।

.

सूत्रों के अनुसार, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए 60 करोड़ रुपए ही कुल बजट रखा गया है। इतने बजट से इन खेलों का आयोजन कैसे संभव होगा। वह भी तब जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण ने एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल मैदानों पर फ्लड लाइट लगाना आवश्यक कर दिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल को भेजी गई सभी कॉम्पीटिशन मैनेजर की इंस्पेक्शन रिपोर्ट में उक्त तीनों ग्राउंड पर फ्लड लगाना मेंडेटरी बताया है।

KIUG

ओवरलेज में ही कराएंगे फ्लड लाइट्स लगवाने के काम…

हॉकी : चेंजिंग रूम व टॉयलेट बनाने होंगे

हॉकी के इवेंट में भी एसएमएस स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित होंगे। इसमें भी फ्लड लाइट के अलावा चेंजिंग रूम और खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट वगैरह भी बनाने होंगे।

पूर्णिमा-JCRC फुटबॉल के लिए फिट

पूर्णिमा और जेसीआरसी यूनिवर्सिटी के मैदानों को फुटबॉल के लिए फिट बताया गया है लेकिन दोनों में ही फ्लड लाइट नहीं हैं। लेकिन साई ने कॉम्पीटिशन के लिए अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ-साथ फ्लड लाइट लगाना भी आवश्यक बताया है।

एथलेटिक्स का आयोजन SMS स्टेडियम में होगा

एथलेटिक्स का आयोजन SMS स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर होना है। इसे आयोजन के लिए फिट बताया गया है लेकिन फ्लड लाइट लगाने के अलावा भी बहुत से काम करने जरूरी हैं। भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम को भी एथलेटिक के अॉल्टरनेट वेन्यू के लिए रखा गया था लेकिन इसे एथलेटिक के लिए सूटेबल नहीं माना गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading