![]()
घायल युवक का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है
फोर व्हीलर वर्कशॉप पर गाड़ियां ठीक कर रहे एक युवक पर कार से कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी।गोली युवक के सीने में लगी, हालत बिगड़ने के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों के बयान लिए। फिलहाल
मामला आसींद थाना क्षेत्र के का है ,यहां प्रतापपुरा पेट्रोल पंप के पास गाड़ियों का वर्कशॉप चलाने वाले विनोद सिंह (24 ) पिता मदन सिंह राठौड़ को उसी का एक दोस्त प्रताप राव गोली मारकर फरार हो गया।प्रताप के साथ उसके चार दोस्त ओर थे ये सभी ब्लैक कार लेकर आए ओर आते ही फायरिंग कर दी ।जिस समय यह वारदात हुई विनोद अपनी वर्कशॉप पर गाड़ियों की रिपेयरिंग कर रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने भिजवाया हॉस्पिटल
फायरिंग के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, इन्होंने घायल विनोद को तुरंत आसींद अस्पताल पहुंचाय जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया ।परिजन उसे लेकर भीलवाड़ा पहुंचे यहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है ।
कोई लड़ाई झगड़ा नहीं
विनोद के बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि मैं अपनी शॉप पर काम कर रहा था इसी दौरान मेरे दोस्तों का फोन आया और उन्होंने बताया कि उसके भाई को कुछ लोगों ने गोली मार दी और भाग निकले, इस पर मैं आसींद अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने इसकी हालत सीरियस बताते हुए इसे भीलवाड़ा के लिए रेफर कर दिया।
घायल युवक का इलाज जारी
मैं इसे यहां भीलवाड़ा लेकर आया हूं गोली मारने वाले कौन लोग थे मैं उन्हें नहीं जानता हूं ,ना इसका किसी से लड़ाई झगड़ा है। फिलहाल घायल युवक का इलाज किया जा रहा है , गोली युवक के सीने में लगी है ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments