![]()
घटनास्थल पर मार्किंग करती पुलिस।
जोधपुर में उम्मेद स्टेडियम के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते डराने की नीयत से की गई थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं ह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
गौरतलब है महज एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। शहर में लगातार फायरिंग की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। इससे पहले महामंदिर क्षेत्र के बाद उदय मंदिर इलाके में भी इसी प्रकार की वारदात हुई थी।
14 अगस्त की शाम मानजी का हत्था ,पावटा क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में अब तक पुलिस न तो बदमाशों तक पहुंच पाई है । इसी बीच आज स्टेडियम के बाहर भी फायरिंग की घटना हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
खबर को अपडेट किया जा रहा है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments