डोडा चूरा थार में भरकर ले जा रहे तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान थार सवार नाकाबंदी तोड़ भाग निकले। करीब डेढ़ किमी आगे मोड़ पर थार फंस गई। पुलिस जवानों ने तस्करों को रोकने के लिए गाड़ी के कांच फोड़ डाले। टायर पर भी फायर किए। इसके बाव
मामला भीलवाड़ा के मांडल थाना इलाके का सोमवार देर रात का है। जिसका CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।
अब 4 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम




नाकाबंदी तोड़कर भागे
मांडल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया- पुर थाने की नाकाबंदी तोड़ कर सोमवार देर रात काले रंग की थार भाग निकली। इस थार का पीछा किया तो नाकाबंदी से डेढ़ किमी दूर थार मंदिर मोड़ के पास फंस गई। इसके बाद पीछा किया और उन्हें रुकवाने का प्रयास किया। तो तस्कर जैसे-तैसे थार को निकाल ले गए। फिलहाल तलाश जारी है।
तस्करों के आने का इनपुट था
पुलिस के अनुसार, सूचना थी कि काले रंग की थार में भारी मात्रा में डोडा-चूरा की तस्करी होनी है। इस पर पुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई थी। करीब 11:40 पर लहराते हुए एक काले रंग की थार आई और नाकाबंदी को तोड़कर भाग निकली। ऐसे में, इसकी सूचना मांडल थाने को दी और मांडल थाना पुलिस थार के पीछे लग गई।
गली में मोड़ पर फंसी थार
बदमाशों ने बचने के लिए घबरा कर थार गांव की गलियों में घुसा दी। इसके बाद मंदिर मोड़ पर थार फंस गई। इसी बीच पुलिस के जवान ने ड्राइवर के अपोजिट साइड में थार की विंडो का शीशा अपनी गन से तोड़ दिया। उस पर गन भी तानी और रुकने का इशारा किया। लेकिन थार सवार ने SUV भगा दी। पुलिस जवान पीछे दौड़े और टायर पर फायर भी किया। लेकिन, तस्कर भाग निकल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments