पाली शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित रामबास में रविवार देर रात करीब दो बजे नमकीन के गोदाम में लगती हुई आग।
पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीतरी क्षेत्र में रविवार रात करीब दो बजे एक नमकीन के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग को काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। आग से गोदाम में तैयार कर रखी नमकीन, बड़िया

पाली शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित रामबास में रविवार देर रात करीब दो बजे नमकीन के गोदाम में लगती हुई आग।
कोतवाली थाने के ASI हेमाराम पटेल ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे पाली शहर के रामबास स्थित एक नमकीन के गोदाम में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक गोदाम में रखे नमकीन, बड़िया, खिंचिया, पापड़ सहित अन्य आइटम जल गए। और नमकीन बनाने के काम में आने वाली मशीनें व भवन को भी नुकसान पहुंचा। आग के कारण करीब सात-आठ लाख का नुकसान होना बताया है। गोदाम गंगाविशन अग्रवाल का है।

नमकीन के गोदाम में आग बुझने के बाद के हालात।
संकरी गलियों के कारण नहीं पहुंची दमकलें शहर के भीतरी बाजार में गोदाम होने के कारण बड़ी दमकल मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अतिरिक्त पाइप लगाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दो दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments