जैसलमेर के डांगरी गांव में 4 अगस्त गुरुवार को हुई पत्थर बाजी और आगजनी की घटना में संज्ञान लेते हुए सांगड़ थाना पुलिस ने 20 से भी ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। सांगड़ थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुमेर दान ने 20 नामजद व अन्य लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुक
सांगड़ थाना SHO बाबूराम ने बताया – डांगरी गांव के खेतसिंह हत्याकांड मामले में गुरुवार को डांगरी गांव में शाम 4 बजे के बाद भीड़ के रूप में लोगों ने गांव में प्रवेश किया और गाड़ियों, बाड़ों आदि में आग लगाई व पथराव किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को नुकसान हुआ साथ ही पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई। जिस पर शनिवार को सांगड़ पुलिस ने 20 से भी ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

डांगरी गांव में भारी पुलिस बल।
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
सांगड़ थाना SHO बाबूराम ने बताया- डांगरी गांव में उपद्रव करने वाले 20 से ज्यादा लोगों पर सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी करने, पत्थरबाजी करने आदि मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमने वीडियो आदि के आधार पर पहचान कर उनपर नामजद मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है। 20 से भी ज्यादा लोगों व अन्य पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 122(1), 126(2), 132, 190, 191(2), 324(5), 326(g) एवं राजस्थान सम्पति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 में हेड कानिस्टेबल सुमेरदान द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

पुलिस की गाड़ी के टूटे थे शीशे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments