![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में युवक से घटना के बारे में जानकारी लेते हुए co सिटी।
पाली में शुक्रवार को एक निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि एक महिला ने लोन
पुलिस के अनुसार जंबो फिनवेस्ट इंडिया लिमिटेड के मैनेजर इंद्रा कालोनी निवासी 45 विक्रम सिंह पुत्र मदन सिंह रावणा राजपूत के खिलाफ एक महिला ने औद्योगिक थाने में दस्तावेज लेकर भी लोन नहीं देने का आरोप लगाते हुए परिवाद दिया। इसको लेकर शुक्रवार को विक्रम सिंह को पूछताछ के लिए मिल गेट चौकी बुलाया गया था। जहां पूछताछ के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए तुरंत उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां जांच के बाद उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने asp विपिन कुमार शर्मा, co सिटी उषा6 यादव, औद्योगिक थाना प्रभारी जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments