जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मुहाना इलाके में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव पड़ा मिला। मरने से पहले बड़े भाई को कॉल कर कहा- ‘मैंने जहर खा लिया है मरने जा रहा हूं’। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी
SHO (जीआरपी थाना) अरुण चौधरी ने बताया- सांगानेर सदर के गोविन्दपुरा निवासी रवि नामा (26) ने सुसाइड किया है। वह फाइनेंस एजेंट का काम करता था। पिता की मौत के बाद तीनों भाई एक साथ ही रहते थे। सुबह करीब 7 बजे वह बाइक लेकर घर से अपने काम पर निकला था।
भाई को किया कॉल
दोपहर करीब 1:30 बजे रवि ने अपने बड़े भाई गणेश को कॉल किया। कहा- ‘मैंने जहर खा लिया है मरने जा रहा हूं। मैं सब छोड़कर जा रहा हूं।’ सुसाइड की बताकर रवि ने कॉल काट दिया। रवि से बात करने के लिए बार-बार कॉल करने पर भी उसने नहीं उठाया। परिवार के सदस्यों को कॉल कर गणेश ने रवि के बारे में बताया। परिवार व रिश्तेदार सभी उसकी तलाश में जुट गए।

मुहाना इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मृतक की बाइक खड़ी मिली।
पुलिस ने अपशब्द कह भगाया
मृतक के जीजा भावेश का कहना है- अनहोनी को रोकने की कोशिश के चलते दोपहर करीब 3:30 बजे वह सांगानेर सदर थाने पहुंचा। ड्यूटी ऑफिसर ASI रामावतार को रवि के सुसाइड कॉल करने के बारे में बताकर ढूंढने के लिए मदद मांगी। ड्यूटी ऑफिसर ने लोकेशन निकलवाकर मदद करने की जगह बोला- मर जाए तब आ जाना। पोस्टमार्टम करा देंगे। धमका कर उनको थाने से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद रवि का मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
करीब 1 घंटे बाद दोपहर 4:30 बजे मालपुरा गेट थाना पुलिस को मुहाना मोड वाली पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा मिला। क्षेत्र अधिकारी से बाहर होने पर मुहाना थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मुहाना थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश और कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी मिली। मृतक की पहचान के बाद परिजनों को कॉल कर सूचना दी गई। जीआरपी थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया।

मालपुरा गेट थाना पुलिस को मुहाना मोड वाली पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा मिला।
सुसाइड के कारण का नहीं चला पता
SHO (जीआरपी थाना) अरुण चौधरी ने बताया- मृतक के परिजनों का आरोप है कि सांगानेर सदर थाने के ड्यूटी ऑफिसर रामावतार की वजह से रवि को बचा नहीं पाए। समय रहते लोकेशन बताने पर रवि को ढूंढकर बचा सकते थे। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस कर रही थी तलाश
SHO (सांगानेर सदर) अनिल जैमिनी ने बताया- सांगानेर सदर थाने में आकर मौखिक रूप से परिजनों ने बताया था। ड्यूटी ऑफिसर ASI रामवतार की ओर से परिजनों को रवि को अपने स्तर पर ढूंढने की कहा था। उसके साथ ही लोकेशन निकलवाने की कोशिश करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला था। लॉस्ट लोकेशन लेकर परिजनों को बताया भी गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments