![]()
करौली में गणेश चतुर्थी पर्व पर मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की गई है।
करौली में गणेश चतुर्थी पर्व पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की गई है। श्रद्धालु विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना की।
सिद्ध मनोरथ गणेश मंदिर में विधि-विधान से अंगराग किया गया। हवन और यज्ञ के बाद गणेशजी को चोला अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों को दर्शन कराए गए। अनाज मंडी स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न हुआ। हिंडौन गेट गणेश मंदिर पर ऊंचा मचान बनाया गया है। यहां भक्त गणेशजी को चोला और प्रसाद अर्पित किया गया।
भूडारा बाजार में गणेश भक्त मंडल ने विशेष आयोजन किया है। यहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 29 अगस्त को गणेश विसर्जन होगा।
बड़ी हटरिया सहित शहर के कई क्षेत्रों में गणेश स्थापना से पहले भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद विधिवत स्थापना की गई। आरती के दौरान पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments