![]()
अजमेर के जवाहर लाल नेहरू महिला रेजिडेंट हॉस्टल में एक रेजिडेंट डॉक्टर अचेत अवस्था में मिली। उसे उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर अस्पताल में सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही प्रिंसिपल डॉ अनिल सामरिया और अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे भी पहुंच गए। जहर क्यों और किन परिस्थितियों में खाया, इसे लेकर पुलिस व प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कारणों का खुलासा नहीं-पुलिस
सिविल लाइन थाने के एएसआई भीम सिंह ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर ने विषाक्त सेवन किया। देर रात थाने पर सूचना मिली थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रेजिडेंट डॉक्टर बयान देने की स्थिति में नहीं थी। महिला डॉक्टर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
सुबह चार बजे जयपुर शिफ्ट-डॉ. खरे
अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने बताया कि गर्ल्स रेजिडेंट हॉस्टल में महिला रेजिडेंट जो एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में कार्यरत है। वह अचेत अवस्था में अपने रूम में मिली थी। जिसे कैजुअल्टी में लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया था। बाद में सुबह 4 बजे के करीब महिला रेजिडेंट को जयपुर शिफ्ट कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments