![]()
झालावाड़ जिला कारागृह में ‘अपराधी सुधार दिवस’ पर बंदियों की पैरोल और पुनर्वास प्रक्रियाओं पर हुई चर्चा।
झालावाड़ में समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला कारागृह में ‘अपराधी सुधार दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों को सुधार और पुनर्वास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामनिवास यादव ने बंदियों को सुधार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी महावीर सिंह ने बंदियों की पैरोल और पुनर्वास प्रक्रियाओं के बारे में बताया।
कृष्णमोहन देवड़ा ने नशामुक्ति के संबंध में अपने विचार रखे, जबकि संजय कुमार शर्मा और कुलदीप सिंह ने भी बंदियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी विष्णु कुमार और सुनील पाटीदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नेहा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी झालावाड़ और कालूलाल लोधा बालाजी सर्विसेज ने जिला कारागृह के बंदियों को अल्पाहार उपलब्ध कराया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments