☜ Click Here to Star Rating



नसीराबाद छावनी परिषद में एक ठेकेदार फर्म का फर्जीवाड़ा सामने आया है। टेंडर हासिल करने के लिए न केवल छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर झूठा सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया बल्कि छावनी परिषद का फर्जी लेटर पैड और झूठा श

.

छावनी सीईओ डॉ. गुप्ता ने मामले में ठेकेदार फर्म के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दिए। जिस पर छावनी कार्यालय के लेखापाल व कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक द्वारा नसीराबाद सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। मामले की जांच थाना प्रभारी हुकम गिरी कर रहे है। यह है पूरा मामला छावनी लेखापाल व कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक प्रवीन यादव ने दी रिपोर्ट में बताया छावनी परिषद द्वारा सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग के लिए जेम पोर्टल पर निविदा जारी की गई थी। जिस पर ठेकेदार फर्म शक्ति एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर शक्ति कुमार फूलचंद शर्मा दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। छावनी कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई तो सामने आया कि ठेकेदार द्वारा टेंडर के साथ जो वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया गया है, उस पर वर्तमान सीईओ डॉ. गुप्ता के हस्ताक्षर किए हुए है जो कि फर्जी है। इतना ही नहीं ठेकेदार फर्म द्वारा वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट छावनी परिषद नसीराबाद के जिस लेटर पैड पर प्रस्तुत किया वह भी फर्जी था।

झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत किया

ठेकेदार फर्म के प्रोपराइटर शक्ति कुमार फूलचंद शर्मा ने जो शपथ पत्र प्रस्तुत किया है वह भी झूठा पाया गया है। क्योंकि ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र में ये घोषणा की है कि उसकी फर्म को विगत 5 वर्षो में किसी भी सरकारी विभाग या निजि सेक्टर द्वारा डिबार या ब्लैकलिस्टेड नहीं किया गया है। जबकि वास्तविकता ये है कि छावनी परिषद, नसीराबाद द्वारा ही उसे 5 फरवरी 2024 को डिबार घोषित किया हुआ है। लेकिन ठेकेदार द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए छावनी कार्यालय में ही इसका झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत कर दिया। ज्वॉइनिंग से पहले की डेट में साइन छावनी कार्यालय द्वारा दस्तावेजों की जांच में सामने आया है जिसमें ठेकेदार फर्म द्वारा छावनी सीईओ डॉ. गुप्ता के छावनी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख के पूर्व की तारीख का ही फर्जी हस्ताक्षरयुक्त सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर दिया। छावनी सीईओ डॉ. गुप्ता द्वारा स्थानीय छावनी सीईओ का पदभार 11 सितंबर 2023 को किया गया था जबकि ठेकेदार द्वारा सीईओ डॉ. गुप्ता के हस्ताक्षरयुक्त जो वर्क कम्पलीशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया गया है, वह 25 अगस्त 2023 का है। जबकि इस तिथि को डॉ. गुप्ता ने सीईओ का कार्यभार ग्रहण ही नहीं किया था।

(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading