☜ Click Here to Star Rating


1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिले पिता और बेटे के शव।

भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके में पिता और बेटा गंभीर नदी में डूब गए। जैसे ही घटना का पता लगा तो, मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। SDRF की टीम ने करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।

.

बेटे को बचाने गया पिता भी डूबा

रूपवास थाना अधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि घटना देवरी गांव की है। गांव का रहने वाला साहिल (16) गंभीर नदी की सपाट पर नहा रहा था। पास ही में उसका पिता अल्लाबख्श भी मौजूद था। नहाते समय अचानक साहिल गहराई में चला गया। साहिल डूबने लगा तो, वह चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुन अल्लाबख्श तुरंत अपने बेटे को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूद गया। अल्लाबख्श जैसे ही बेटे को बचाने की कोशिश करने लगा तो, उसका भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में डूब गए।

साहिल गंभीर नदी में नहा रहा था जब वह डूबने लगा तो, पिता अल्लाहबख्श बेटे को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूदा था।

साहिल गंभीर नदी में नहा रहा था जब वह डूबने लगा तो, पिता अल्लाहबख्श बेटे को बचाने के लिए गंभीर नदी में कूदा था।

1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शव मिले

घटना के दौरान वहां और भी लोग मौजूद थे। तभी वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत रूपवास पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद SDRF की टीम ने 1 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ऋतु बनावत भी मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading