![]()
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के धामोद गांव में करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई और बेटा झुलस गया।
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के धामोद गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में झाड़ियों की सफाई करते समय बिजली के ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना में मृतक की पहचान धामोद निवासी शांतिलाल (37) के रूप में हुई है। शांतिलाल अपने बेटे मनीष अहारी (15) के साथ घर के पास स्थित खेत में साफ-सफाई कर रहे थे। वे जहरीले जानवरों से बचाव के लिए घास-फूस और झाड़ियां काट रहे थे। इसी दौरान बिजली ट्रांसफॉर्मर के पास सफाई करते समय दोनों को जोरदार करंट लगा।
करंट लगने से दोनों वहीं गिर गए। उन्हें तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शांतिलाल की मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे मनीष को डूंगरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को शांतिलाल के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments