बाड़मेर सहित आसपास के जिलों को छोड़कर पूरे राजस्थान में बारिश कोटा पूरा हो गया है। लेकिन बाड़मेर में किसान इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन और यज्ञ कर आहूतिया दे रहे है। गुरुवार को भुरटिया ग्राम पंचायत के सेदरिया नाडा में किसानों और ग्रामीणों
दरअसल, सावन माह का महिना पूरा होने वाला है। लेकिन बाड़मेर जिले में 187 एमएम बारिश ही हुई है। अब तक 48 प्रतिशत बारिश ही हुई है। जिले में सबसे ज्यादा सेड़वा, चौहटन में बारिश हुई है। बीते 20 दिनों किसान बारिश का इंतजार कर रहे है। अब किसान इंद्र देव का प्रसन्न करने लिए जतन कर रह है।
गुरुवार को पंडित जोगाराम महाराज की ओर से यज्ञ किया गया। किसानों ने बारिश कमी को देखते यज्ञ में आहुतियां दी गई। साथ ही भगवान इंद्र को खुश करने के लिए भजनों कीर्तन किए गए। भजन भारू राम लिलावत, पुरखाराम पोटलिया की ओर से किए गए।

किसानो ने बारिश के लिए किए भजन कीर्तन।
20 दिनो से बादलों का डेरा, फिलहाल हवाओं का दौर
बाड़मेर में बीते बीस दिनों से बादलों ने डेरा डाल रखा है। सुबह से शाम बादलों की आवाजाही हो रही है किसान आसमान में देख कर उम्मीद करता है कि आज तो बारिश हो जाएगी, लेकिन शाम होते होते वह उम्मीद ही टूट जाती है।
गुरुवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। धूप-छांव के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। हवाओं का दौर चल रहा है। किसान लंबे समय से बारिश की आस में बैठे है। जिले में कहीं इलाकों में बुवाई के बाद फसलें जलने के कगार पर आ गई है।
अब तक 48 प्रतिशत ही बारिश, 52 कोटा अधूरा
बाड़मेर जिले में अब तक दो माह की सीजन में सिर्फ 48% ही बारिश हुई है, जबकि अगले डेढ़ माह में 52% बारिश का इंतजार है। जबकि शुरुआत इन दो माह में 60-70% बारिश होनी थी, जो अब तक बेहद कम है।
बाड़मेर में 173, रामसर में 179, शिव में 173, गडरारोड में 201, चौहटन में 186, सेड़वा में 256, गुड़ामालानी में 165, धोरीमन्ना में 134, धनाऊ में 264, नोखड़ा में 130, बाड़मेर ग्रामीण 180, बायतु में 204 एमएम बारिश हुई है, जो औसत 187 एमएम है। जबकि जुलाई 2024 तक 144 एमएम और जुलाई 2023 में 443 एमएम बारिश हुई थी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments