![]()
क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक बिगड़े मौसम के चलते लगभग आधे घंटे तक हल्की से तेज बरसात हुई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लहलहा रही धान की फसल में बालियां बनने के बाद फसल आड़ी पड़ गई। किसानों का कहना है कि
.
वहीं, कुछ खेतों में सोयाबीन की कटाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन बारिश से फसल गीली हो गई। धान की फसल में जिन खेतों में पानी पिलाई की गई थी, वहां फसल के आड़ी पड़ने से ज्यादा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। झालीजी का बराना, कालीतलाई और नयागांव के किसान मौसम की इस अप्रत्याशित बदलाव से चिंतित हैं और अब फसल कटाई के समय नुकसान से बचने के उपाय तलाश रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments