☜ Click Here to Star Rating



तहसीलदार दिनेश जोशी ने धौलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे करने के निर्देश दिए।

धौलपुर तहसील कार्यालय में मंगलवार को चंबल नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों की स्थिति पर समीक्षा बैठक हुई। तहसीलदार दिनेश जोशी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पटवारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे करने के नि

.

तहसीलदार ने फसल खराबे की रिपोर्ट में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। राजस्व कर्मियों को प्रभावित गांवों में जाकर मौके पर सर्वे करने और किसानों से संवाद स्थापित करने को कहा गया। इससे समय पर मुआवजा वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।

बैठक में भू-अभिलेख निरीक्षक हरिओम शर्मा, सुरेंद्र दीक्षित, ताहिर कबीर और नाथू सिंह परमार मौजूद रहे। पटवारी ओमवीर सिंह, गेंदालाल त्यागी, यदुवीर सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह, सौरव शर्मा, हेमंत शर्मा और रिंकी पाठक भी शामिल हुए।

जोशी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में फसलों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी से राहत वितरण में परेशानी हो सकती है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading