☜ Click Here to Star Rating
![]()
डग थाना क्षेत्र में एक किसान की कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान मौत हो गई।
झालावाड़ के डग थाना क्षेत्र में एक किसान की कीटनाशक स्प्रे करने के दौरान मौत हो गई। मंदिरपुर निवासी उमराव सिंह राजपूत (40) अपने खेत में सोयाबीन की फसल को बचाने के लिए दवाई का छिड़काव कर रहा था।
.
दवा के प्रभाव से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे मंगलवार शाम 5 बजे डग उप जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कॉन्स्टेबल घनश्याम सोनी ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामला दर्ज किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments