☜ Click Here to Star Rating


जयपुर-दौसा में दूध की कीमतें बढ़ाने के बाद अब जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. (जयपुर डेयरी) ने दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की है। डेयरी प्रशासन ने आज आदेश जारी करके दुग्ध उत्पादकों से दूध खरीद मूल्य 25 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की दर से बढ़ा

.

जयपुर डेयरी से जारी आदेश के मुताबिक डेयरी प्रशासन अभी इन रजिस्टर्ड पशु पालकों से 850 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की दर से दूध खरीद करता है, लेकिन 1 सितंबर से ये बढ़कर अब 875 रुपए प्रति किलोग्राम फैट की दर से खरीदा जाएगा।

अनुदान राशि अलग से मिलती है

इसके अलावा डेयरी और राज्य सरकार से मिलने वाली 7 रुपए प्रति लीटर की अनुदान राशि (2 रुपए डेयरी बोनस और 5 रुपए मुख्यमंत्री संबल योजना ) का अलग से मिलता रहेगा।

6 माह में चौथी बार खरीद मूल्य बढ़ाया

जयपुर डेयरी ने दूध के खरीद मूल्य में पिछले 6 माह में ये चौथी बार बढ़ोतरी की है। सबसे पहले मार्च के आखिरी में दूध के खरीद मूल्य 50 रुपए प्रति किलोग्राम फैट बढ़ाए थे। इसके बाद 30 अप्रैल को आदेश जारी करके 25 रुपए और उसके बाद 10 जुलाई को 25 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया था।

सवा दो लाख दुग्ध उत्पादकों को फायदा

जयपुर, दौसा जिले में जयपुर डेयरी से अभी करीब 3500 से रजिस्टर्ड डेयरी कॉ-ओपरेटिव सोसायटियां है। इन सोसायटियों से 2.20 लाख से ज्यादा दुग्ध उत्पादक जुड़े है, जो सीधे जयपुर डेयरी को दूध बेचते है। रेट बढ़ने से अब इन दुग्ध उत्पादकों को सीधा फायदा होगा।

एक दिन पहले बढ़ी थी दूध की कीमत, आज से लागू हुईं

इससे पहले 24 अगस्त को सरस दूध की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ (जयपुर डेयरी) प्रशासन ने दूध की सभी वैराइटी पर 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया था। जो आज (25 जुलाई) शाम से लागू हो गई हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading