☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ ही अब रात में ठंडक बढ़ने लगी है। राज्य में सिरोही के बाद दौसा में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नागौर, पाली समेत अन्य शहरों में भी रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है।

.

इधर जयपुर, पिलानी, गंगानगर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बारां, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर समेत कुछ शहरों में तापमान में मामूली गिरावट हुई। कल दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी, गंगानगर, चूरू जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 38.5, 38.4 और 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 37.1, फलोदी में 36, बाड़मेर में 36.4, कोटा में 35, सीकर में 35.2, सीकर में 35.2, जयपुर में 36, अलवर में 36.8, वनस्थली (टोंक) में 36.1, भीलवाड़ा में 34.7, अजमेर में 34.4, जालोर में 33.6, दौसा में 36.1 और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पारा 20 डिग्री से नीचे आया, ठंडक बढ़ी राज्य में अब रात में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ गई है। सिरोही के बाद अब दौसा में कल रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दौसा में न्यूनतम तापमान 19.5, सिरोही में 17.9, पाली में 21.2, नागौर में 21, पिलानी में 21.3 और अजमेर में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading