☜ Click Here to Star Rating


चित्तौड़गढ़ में शनिवार की रात फिर से हल्की बारिश हुई। देर रात तक रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम में हल्की ठंडक तो आई, लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ गई। शहर में लोगों को रात के समय थोड़ी राहत जरूर मिली, पर सुबह होते-होते हवा में नमी और चिपचि

.

जिले के कई इलाकों में इस बार अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, कपासन में सबसे ज्यादा 33 मिलीमीटर, डूंगला में 10 मिलीमीटर, बस्सी में 3 मिलीमीटर और चित्तौड़गढ़ शहर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और किसानों के चेहरों पर थोड़ी मुस्कान लौटी है।

शनिवार दोपहर को भी हुई थी बारिश।

शनिवार दोपहर को भी हुई थी बारिश।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यानी पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग 1 डिग्री की कमी आई है। तापमान में यह गिरावट भले ही मामूली हो, लेकिन इससे लोगों को दिन के मुकाबले रात में थोड़ी राहत जरूर महसूस हो रही है।

8 अक्टूबर तक हो सकती है जिले में बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में भी चित्तौड़गढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर तक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। इसी वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर ज्यादा समय न बिताएं और बिजली गिरने के समय पेड़ों या ऊंचे ढांचों के नीचे खड़े न हों। चित्तौड़गढ़ में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बारिश से राहत मिलती है, तो कभी धूप और उमस फिर से परेशान करती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading