☜ Click Here to Star Rating



सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

बारां में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदर्श ग्राम पंचायत अभियान के 10 इंडीकेटर्स पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और आयुष्मान आरोग्य योजना की प्

.

सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों के नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए। आयरन फोलिक एसिड और डायरिया गतिविधियों की पीसीटीएस में एंट्री सुनिश्चित करने को कहा।

टीबी मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुराने रोगियों का नियमित फॉलोअप और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में मरीजों को संवेदनशील उपचार देने पर बल दिया गया।

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का पीएम वय वंदना योजना में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए गए। मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर की रिपोर्टिंग की समीक्षा की गई। टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया।

बैठक में आरसीएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह, डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. सीताराम वर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. निशांत सैनी, डीटीओ डॉ. सुरेश मीणा, डीपीएम दिलीप शर्मा, डीपीएम अरबन राकेश नागर, जिला लेखा प्रबंधक प्रीतू विजय, डीएसी धर्मेन्द्र निर्विकार, मां योजना डीपीसी डॉ. राजश्री जोशी, डीपीसी आईईसी नीतू शर्मा, पीसीपीएनडीटी दीपक जैन, सभी बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारी प्रभारी दिनेश साहू, हेमंत जोशी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading