![]()
राजपुरोहित महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारी।
प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर राजपुरोहित महासभा के योजना कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को सक्रिय रूप से चलाने के लिए राजपुरोहित महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने शैतान सिंह धुरासनी को प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेश सिंह नोरवा को कोटा संभाग उपाध्यक्ष, एक्स आर्मी मेन रामू सिंह रडवा को प्रदेश संगठन मंत्री, गजेन्द्र सिंह बिनकिया कोटा, जगदीश सिंह अराबा बूंदी, श्रवण सिंह भाटेलाई झालावाड़, पृथ्वी सिंह झाबरा बारां, महिपाल सिंह कुआरड़ा जालोर, तेजाराम दौलतपुरा, भीनमाल को जिलाध्यक्ष बनाया है।
छगन सिंह फासरिया सिरोही, लादूराम कैलाशनगर शिवगंज, सुरेश कुमार वाटेरा पिंडवाड़ा, बाबूलाल किवरली,आबूरोड, जीवन पुरोहित वान रेवदर, मूल सिंह ढारिया ब्यावर, राजू सिंह कानोड़िया जैतारण, अर्जुन सिंह मोहराई, रमेश सिंह तालकिया, प्रकाश सिंह बिकडलाई, सम्पत सिंह बलाड़ा रास, चिमन सिंह रायपुर, जबर सिंह मंडला, लक्ष्मण सिंह खोखरा सोजत रोड, एडवोकेट खेत सिंह चाड़वास सोजत सिटी, जगदीश सिंह रूपावास, जोग सिंह चाड़वास, प्रताप सिंह सुरायता, कुंदन सिंह धुरासनी को मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया- प्रदेश,जिला और मंडल स्तर पर संगठन को धरातल पर खड़ा करने के लिए मंडल स्तर पर ही महासभा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 2025 के अंत तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। 2026 संगठन संकल्प वर्ष होगा तथा सदस्यता प्राप्त बंधु को ही संगठन में जगह मिलेगी।
जो संस्था का सदस्य नहीं होगा उसकी छंटनी कर दी जाएगी। इसी तरह महिला व युवा महासभा का भी समायोजन सदस्यता से ही किया जाएगा। साथ ही प्रति माह संगठन की बैठकें आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है ताकि कार्य व सदस्यता अभियान की समीक्षा हो सके। सदस्यता अभियान के बाद संपूर्ण प्रदेश में संगठन सक्रिय रूप से साकार होगा।
2026 में महासभा देश की 28 प्रांतों में अपना संगठन खड़ा करेगी और समाज को एक बड़ा सामाजिक प्लेटफॉर्म मिलेगा। संगठन सामाजिक, राजनीतिक,सांस्कृतिक,रचनात्मक और सांगठनिक भूमिका में तत्पर रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments