![]()
पाली ने इंजीनियर डे मनाने को लेकर बैठक में चर्चा करते इंजीनियर्स।
इंजीनियर्स–डे के सिलसिले में डिस्ट्रिक्ट इंजीनियर्स फोरम की बैठक आयोजित हुई। जिसमें इंजीनियर्स–डे को लेकर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 7 सितम्बर से ड्राइंग प्रतियोगिता से इसकी शुरुआत होगी जो 12 सितंबर तक कई कार्यक्रम होंगे।
फोरम के अध्यक्ष दिलीप परिहार ने बताया कि कक्षा पांच से आठ व कक्षा नो से बारह के दो ग्रुपों में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में एक स्कूल से एक ग्रुप में अधिकतम तीन विद्यार्थी भाग ले सकते है। विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट फोरम द्वारा प्रदान की जाएगी । विद्यार्थी अपनी पसंद के कलर अपने साथ ला सकते है । एंट्री स्कूल द्वारा ही मान्य होगी। एंट्री ऑनलाइन भी फोरम की आधिकारिक वेबसाइट www.defpali.com पर की जा सकती है।
फोरम के सचिव शंकरलाल राठौड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता फादर चिल्ड्रन स्कूल, आदर्श नगर में सात तारीख को सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। जिसमे अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर फोरम द्वारा इंजीनियर्स डे पर सम्मानित किया जाएगा।
फोरम की सांस्कृतिक सचिव दीक्षा बिस्सा ने बताया कि 12 सितंबर को समस्त पालीवासियों के लिए निशुल्क कवि सम्मेलन होगा, 13 सितंबर को क्रिकेट, टेक्निकल सेमिनार, अंताक्षरी 14 सितंबर को इनडोर गेम्स, 15 सितंबर को सुबह सर मोक्षागुंडम विश्वेश्वरैया की मूर्ति पर माल्यार्पण और शाम को इंजीनियर्स डे मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें इंजीनियर्स व उनके परिवार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को मूर्त रूप देने के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आररो अमित सोनी, एआरटीओ गणपतलाल पंवार , बीएस लएनएल डीजीएम प्रेम राज नोगिया, डिस्कॉम एस ई अजय माथुर , पीएचईडी एसई मनीष माथुर , वीरेंद्र पाल शर्मा, विरमराम चौधरी, लखपत राज सिंघवी, महेश जांगिड़, लोकेश जांगिड़, हेमंत पटेल, मुकुल शील, कौशल शर्मा ,जयदीप सिंह, प्रवीण पटेल, शिवम सिंह, विमला कुमारी, शोभा कुमारी , सुनील बॉयल, सुमित बोहरा, दिव्यांशु शर्मा, योगेश प्रजापत, कुलदीप सिंह आदि इंजीनियर्स तैयारी में जुट है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments