![]()
जयपुर डिस्कॉम ने पहले ऑपरेशन ‘ततैया तंत्र’, ऑपरेशन ‘एयर कंडिशनर’ और ऑपरेशन ‘ऊर्जा प्रहार’ में अभियान चलाकर इंजीनियरों व कर्मचारियों की टीमों ने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। अब ‘ऑपरेशन उजाला’ चलाकर गांव-बस्तियों में कैंप लगाकर वैध कनेक्शन दिए जा रहे
डिस्कॉम एमडी आरती डोगरा के निर्देश के बाद बिजली चोरी के गढ़ माने जाने वाले धौलपुर, करौली, डीग, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, झालावाड़ सहित अन्य सर्किलों में 4 महीने में 30 हजार से ज्यादा जगह बिजली चोरी पकड़ी है। वहीं, घरों में अंधेरा होने से बच्चों की पढ़ाई व रूटीन कामकाज बाधित होने लगा। अब डिस्कॉम के ‘ऑपरेशन उजाला’ के तहत करीब 22 हजार कनेक्शन के आवेदन आ चुके हैं।
ऑपरेशन ‘ततैया तंत्र’: धौलपुर के राजाखेड़ा व अन्य इलाकों में लोग घरों में नहीं घुसने देते हैं। ड्रोन से बिजली चोरी पकड़ी। वीसीआर भर जुर्माना वसूला।
ऑपरेशन ‘ऊर्जा प्रहार’: आधी रात ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार में अपराधियों के 700 ठिकानों पर छापा। 371 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। 1.20 करोड़ जुर्माना।
ऑपरेशन ‘एसी’: गांवों में एसी लगे घरों के बिलों की जांच करवाई। कई घरों में दो-तीन एसी लगे होने के बावजूद 50 यूनिट ही खपत थी। कई घरों में चोरी की बिजली से एसी व हीटर चल रहे थे।
‘ऑपरेशन उजाला’: डिस्कॉम ने ‘ऑपरेशन उजाला’ अभियान चला कर हर मोहल्ले व गांव में वैध कनेक्शन देने की शुरुआत की।
भरतपुर जोन में 4 महीने में बिजली चोरी पर लगाम…
17500 वीसीआर भरी गई 24800 अवैध बिजली लाइन हटाई 20500 नए कनेक्शन के आवेदन
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments