![]()
सेदरिया सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी।
स्थानीय विद्युत निगम ने घोषणा की है कि 27 सितंबर को सेदरिया सबस्टेशन से जुड़े कई क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।
विभाग के अनुसार 33/11 केवी सेदरिया सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी उदयपुर रोड फीडर पर मरम्मत का काम होगा। इस दौरान सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अमरी का बाडिया, कृषि मंडी चौराहा, मधुकर नगर, शिव कॉलोनी (प्रथम व द्वितीय), अरिहंत नगर, जवाहर नगर, महावीर कॉलोनी, रावत कॉलोनी, पुराना RTO ऑफिस, भोपा का बाडिया, उदयपुर रोड चुंगी नाका, FCI गोदाम, राजकीय ITI, गणेशपुरा, चंपालाल जी की बगीची (आदित्य ग्राइंडिंग के पास), गुरुकुल स्कूल के पास का क्षेत्र, ओंकारेश्वर गार्डन के पास का क्षेत्र और JP होटल के पीछे का क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत विभाग ने आम जनता से इस अवधि में होने वाली संभावित असुविधा के लिए सहयोग करने और अपने आवश्यक कार्यों की पहले से तैयारी रखने का अनुरोध किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments