![]()
नगर परिषद ने सोमवार को कोटा रोड स्थित जिला न्यायालय परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
बारां नगर परिषद ने सोमवार को कोटा रोड स्थित जिला न्यायालय परिसर के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क किनारे बनी अवैध गुमटियां और अस्थायी ढांचों को हटाया गया।
नगर परिषद आयुक्त मोतीशंकर नागर के अनुसार लंबे समय से यहां कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था। वाहन ड्राइवरों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार नोटिस देने के बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
परिषद की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में न्यायालय गेट और दीवार के पास से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सफाई की गई और पौधारोपण किया गया। इससे क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ लोगों को संदेश दिया गया कि यहां दोबारा अतिक्रमण न करें।
आयुक्त ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर अवैध कब्जा न करने की अपील की। कार्रवाई में एक्सईएन भुवनेश मीना, जेईएन मानसिंह मीना, एसआई नरसीलाल स्वामी और रविन्द्र डांगोरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो गया है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments