जयपुर| राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा दो दिन पहले टोंक के निवाई और जयपुर से पकड़े गए 6 बदमाश लॉरेंस गैंग के अलावा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े थे। बब्बर खालसा पाकिस्तानी आईएसआई सम
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक हैंड ग्रेनेड, हथियार व कारतूस बरामद किए है। 7 जुलाई को नवांशहर में शराब की दुकान पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने के बाद लंबे समय तक राजस्थान में फरारी काटी है। ऐसे में यहां का नेटवर्क खंगालने और ज्वाइंट पूछताछ के लिए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने इंस्पेक्टर रामसिंह नाथावत के नेतृत्व में एक टीम पंजाब भेजी है। इसके साथ ही एएसपी सिद्वांत शर्मा पंजाब पुलिस के अधिकारियों से बातचीत कर राजस्थान में छापेमारी करवा रहे है।
गौरतलब है कि नवांशहर में 7 जुलाई को हुए हमले के बदमाशों की तलाश करती हुई पंजाब पुलिस राजस्थान पहुंची और एजीटीएफ के सहयोग कार्रवाई कर तीन नाबालिग सहित 6 बदमाशों को पकड़ा था। इनमें हनुमानगढ़ निवासी संजय नायक, पंजाब के कपूरथला निवासी सोनू उर्फ काली कीर व जयपुर का रितिक शामिल था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments