![]()
नवलगढ़ के गोठड़ा के पास स्थित एक सीमेंट प्लांट में शुक्रवार को काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान परसरामपुरा की गुर्जरों की ढाणी निवासी बृजमोहन के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, बृजमोहन शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी पर था और एलएनटी मशीन चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसके सहकर्मी तुरंत उसे नवलगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मजदूर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि बृजमोहन पूरी तरह स्वस्थ था और उसे कोई शारीरिक बीमारी नहीं थी। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
बृजमोहन की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल और प्लांट परिसर में जमा हो गए। बाद में सभी गोठड़ा स्थित कंपनी के गेट के सामने एकत्रित हुए और उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का परिवार पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है और कंपनी को उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments