आग लगने से स्कूटी बुरी तरह से जल गई। हालांकि बड़ा हादसा टल गया।
जोधपुर के भदवासिया इलाके में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई। घटना के समय परिवार में रहने वाले लोग इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्ज पर लगाकर सब्जी लेने के लिए गए थे। इधर इलेक्ट्रिक स्कुटी में अचानक से धुंआ निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते स्

आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
पूरा मामला जोधपुर के भदवासिया इलाके के दधिमती नगर का है। यहां पर आज सुबह एक परिवार में रहने वाले लोग सब्जी लाने के लिए मकान से बाहर गए हुए थे, वहीं घर में रखी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को चार्ज पर लगाकर गए थे। इसी दौरान पीछे अचानक से इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई और धुआं उठने लगा। इस पर मोहल्ले के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। इसको लेकर मोहल्लेवासियों ने नाराजगी जताई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments