![]()
सेदरिया सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
ब्यावर शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को 6 घंटे बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी सेदरिया सब स्टेशन के 11 केवी पाली बाजार फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्रों में लोकाशाह नगर 1 और 2, प्रताप कॉलोनी, कुंदन नगर शामिल हैं। इसके अलावा कड़ीवाल मोहल्ला, लोहारबस्ती और जैन कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी।
विनोद नगर, लोढ़ा कॉलोनी, मुनोत कॉलोनी और मेवाड़ी गेट बाहर के क्षेत्र भी प्रभावित होंगे। विश्वकर्मा भवन, गुजर गॉड छात्रावास और नेहरू गेट के आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती रहेगी।
विद्युत निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। विभाग का प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय से पहले काम पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments