![]()
बाड़मेर शहर में शनिवार को साढ़े चार घंटे और गुड़ामालानी में चार घंटे लाइट का शटडाउन रहेगा। डिस्कॉम दीपावली पर्व पर लाइट लाइनों के रख-रखाव को लेकर 11केवी जूना किराडू मार्ग फीडर सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और गुड़ामालानी 33केवी फीडर गादेवी बंद रहेगा। इससे ज
सहायक अभियंता शहर फर्स्ट ने बताया- शनिवार को 33 केवी उपचौकी अरिहंत नगर से निकलने वाले 11 केवी जूना किराडू मार्ग फीडर की लाइट साढ़े चार घंटे बंद रहेगी। इस फीडर से जुडे़ इलाके जूना किराडू मार्ग, मोक्ष मार्ग, चिंदरियों की जाल, ढाणी बाजार, नाहटों का वास, स्कूल नंबर 4 की गली, शरणार्थी क्वाटर, महाबार फाटक, जटियों का पुराना वास, गंगा स्कूल समेत आसपास के इलाके में लाइट सप्लाई 4 घंटे नहीं होगी।
गुड़ामालानी के 132 जीएसएस से संचालित 33केवी फीडर गादेवी पर मरम्मत और रख-रखाव कार्य के कारण शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइट सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता देवेंद्र कच्छवाहा ने बताया कि इस दौरान फीडर से जुड़े क्षेत्रों नगर, मंगले की बेरी और धोलानाडा की सप्लाई बंद रहेगी।
गौरतलब है कि डिस्कॉम अब दीपावली पर्व पर लाइनों के मेंटेनेंस के नाम पर लाइट कटौती कर रही है। इससे पहले भी डिस्कॉम की ओर से समय-समय पर लाइनों के रख-रखाव को लेकर लाइट कटौती करती रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments