☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर में चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा तापमान मंगलवार को अचानक कम हो गया। सुबह करीब पांच बजे हल्की रिमझिम बारिश के बाद तापमान में कमी आई है। सर्द हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की उम्मीद की जा

.

सुबह करीब पांच बजे हल्की रिमझिम बारिश शुरू हुई। एक बार तेज बारिश भी हुई लेकिन कुछ ही देर में ये फिर से रिमझिम में बदल गई। अभी भी बीकानेर के आसमान पर बादल बने हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी का दौर अभी भी जारी है। एक बार फिर तेज बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर के नोखा, देशनोक सहित अनेक क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के चलते तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में भी सुबह रिमझिम के बाद मौसम सुहाना हो चुका है।

बीकानेर में इस बार मानसून तय समय से पहले विदा हो गया। इसके बाद तेज धूप ने पारा चालीस डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा दिया था लेकिन मंगलवार को सुबह से ही सर्द हवा से मौसम सुहाना बना हुआ है। तापमान में गिरावट बनी रही तो दोपहर में भी गर्मी से राहत मिल सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून के बाद की बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर के अलावा बाड़मेर और जैसलमेर में भी पारा चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में बारिश का इंतजार हो रहा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading