![]()
विधानसभा के मानसून सत्र से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के सांसद व विधायकों के साथ ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार व मंगलवाल (25 व 26 अगस्त) को समूह संवाद के दौरान दिनभर मुख्यमंत्री इन स
कामकाज के आंकलन और फीडबैक के बाद होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन
विधानसभा सत्र से पहले हो रहे संवाद कार्यक्रम को मंत्रियों के कामकाज का आंकलन व फीडबैक लिया जाएगा। मंत्रियों व अधिकारियों के प्रति विधायकों व सांसदों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बजट सत्र के दौरान कई भाजपा विधायकों ने सदन में मंत्रियों को घेर लिया था और सार्वजनिक तौर पर मंत्रियों की सदन में तैयारी व अधिकारियों की ओर से गलत जवाब देने का मुद्दा उठाया था। इस पर विपक्षी विधायक भी हावी हो गए थे।
ऊर्जा विभाग, यूडीएच, जेडीए में मंत्री व अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होने की शिकायत है। कई विधायक सार्वजनिक मंचों और कई पार्टी स्तर पर मंत्रियों की ओर से सुनवाई नहीं होने की बात कह चुके हैं। विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री विधायकों से संवाद करना चाहते है। सीएम ने बजट सत्र से पहले भी विधायकों से संवाद किया था।
सबसे पहले कोटा लोकसभा से होगी शुरुआत
सीएमआर में सोमवार को सुबह के सत्र में कोटा, झालावाड़, टोंक-सवाईमाधोपुर, भरतपुर और करौली-भरतपुर के सांसद, विधायक व सांसद-विधायक प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया है। वहीं दोपहर 2.30 बजे के सत्र में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा के सांसद, विधायक और पूर्व प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को सुबह के सत्र में बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझूनू, सीकर व चूरू और दोपहर 2.30 बजे के सत्र में नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर-सिरोही, पाली के सांसद, विधायक रहेंगे। वहीं मंगलवार को शाम के सत्र में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, अजमेर व दौसा के सांसद, विधायक, व प्रत्याशियों से संवाद होगा। इसी तरह सीएम मंगलवार को शेष बचे लोकसभा क्षेत्रों के सांसद-विधायकों से संवाद करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments