![]()
स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बाड़मेर जिला देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो उठा। एमबीसी राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अगस्त क्रांति सप्ताह समापन अवसर पर तिरंगा मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जि
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों को नमन करते हुए प्राचार्य डॉ. मुकेश पचौरी ने अगस्त क्रांति को स्वतंत्रता संघर्ष का निर्णायक मोड़ बताया। डॉ. मुकेश जैन ने सेनानियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विमला ने तिरंगे को एकता और बलिदान का प्रतीक बताया। चेतन तिवारी ने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
नगर परिषद बाड़मेर ने भी हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत परिषद परिसर में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया, जहां नागरिक तिरंगे के साथ फोटो लेकर अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं। परिषद कर्मियों ने वार्डों में घर-घर तिरंगे वितरित कर लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम पंचायत बिशाला में स्वतंत्रता दिवस व विभीषिका स्मृति दिवस प तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत से शुरू होकर बस स्टैंड और सेजूओं की ढाणी होते हुए यात्रा का समापन पंचायत भवन पर हुआ। रणवीर सिंह भादू ने इसे अमर शहीदों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र की अखंडता का संकल्प दोहराया ।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments