![]()
सवाई माधोपुर की DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। DST टीम ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। टीम ने सरिया पुत्र बद्री प्रजापत (32) निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा जिला सवाई
पुलिस को देखकर घबराने से हुआ शक
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि 5 अक्टूबर को डीएसटी टीम गश्त करती हुई बम्बोरी की तरफ पहुंची तो बम्बोरी की तरफ लटिया नाला के पास सीसी सडक पर एक बिना नंबरी पल्सर मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति आ रहा था। जिसे जाब्ते ने रुकवाया तो वह हडबडा गया। टीम ने इस व्यक्ति से हडबडाने और आधी रात रात में सुनसान सडक से आने का कारण पूछा तो उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। यह व्यक्ति देखने में संदिग्ध लगा रहा था। जिसकी तलाशी ली गयी तो आरोपी के पास जेब में पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर मटमैले रंग का पाऊडर जैसा पदार्थ भरा हुआ नजर आया। जिसको देखा, सूंघा, परखा तो अनुभव के आधार पर मादक पदार्थ स्मैक होना पाया गया। जिसका वजन कराने पर कुल 19.79 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक होना पाया गया। जिसकी मौके पर ही जरिए फर्द जब्ती बनाकर स्मैक को जब्त किया गया। टीम ने आरोपी से स्मैक की पुडियों को इधर ऊधर बेचने में काम ली गयी बिना नंबरी प्लसर बाइक व मोबाइल को भी जब्त किया गया। जिसके आरोपी सरिया को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि आगामी समय में भी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments