![]()
जयपुर कमिश्नरेट की डीएसटी ईस्ट टीम ने जयपुर सिटी में ऑन लाइन मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 16 ग्राम स्मैक रिकवर की जिस की वह डिलीवरी करने जा रहा हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने ए
डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत यह कार्रवाई की गई हैं। डीएसटी ईस्ट की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों व अवैध रूप से स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो के खिलाफ सूचना एकत्रित कर उन पर कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में आज डीएसटी ने जयपुर में नशे की सप्लाई करने वाले एक शातिर बदमाश नीरज (24) पुत्र कमलजीत निवासी सर्वे नं.-312 कटपूतली नगर कच्ची बस्ती पुलिस थाना ज्योति नगर को गिरफ्तार किया हैं। तस्कर नीरज के पास से पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त वाहन बुलेट बाइक RJ60SW0224 को जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी नीरज ने पूछताछ में बताया कि वह 6 माह से ज्यादा समय से स्मैक बेचने का काम कर रहा है। स्मैक को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे एक युवक देकर गया था। यह स्मैक 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से देकर गया वह इस स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों व स्मैक पीने वालो को 300 व 350 रुपए प्रति टोकन के हिसाब से बेचता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments