![]()
जोधपुर ग्रामीण की DST टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
जोधपुर की ओर से थाना पुलिस ने अपहरण एवं लूट के मामले में फरार चल रहे 15000 रुपए के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है। आरोपी पुलिस थाना ओसियां और चामू में दर्ज मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस के डर से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
.
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने जानकारी। उन्होंने बताया कि जोधपुर ग्रामीण के जिला विशेष टीम की ओर से ओसिया में दर्ज मामले में 15000 के वांछित इनामी अपराधी बजरंगलाल पुत्र बस्ती राम निवासी हुडों की ढाणी पुलिस थाना नागाणा जिला बाड़मेर को दस्तयाब किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments