☜ Click Here to Star Rating



दादिया थाना क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम को पिपराली के नायकों के मोहल्ले में फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशे में धुत होकर फर्जी कॉल की थी। जांच में मोहल्ले वालों को धमकाने की बात भी सामने आई है।

.

पुलिस ने बताया- आरोपी रामस्वरूप मूंड (27) निवासी पिपराली ने रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि नायकों के मोहल्ले में तीन राउंड फायरिंग हुई है। सूचना पर तुरंत दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भी ऐसी किसी घटना से इनकार किया।

पुलिस ने जब रामस्वरूप से संपर्क किया तो उसने पहले फोन नहीं उठाया, फिर नशे में होने की बात कबूल की। मौके पर पहुंचने पर वह शराब के नशे में मदहोश मिला और पूछताछ में उसने बताया कि उसे फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उसने किसी को फायरिंग करते नहीं देखा। गहन पूछताछ में वह आक्रोशित होकर नायकों के मोहल्ले वालों को धमकाने लगा और कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं, जिन्हें वह सबक सिखाएगा।

पुलिस ने रामस्वरूप का ब्रेथ एनालाइजर से मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मां सुगना देवी को गिरफ्तारी की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading