![]()
छात्रावासों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
डीडवाना में समाज कल्याण सप्ताह के छठवें दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया।
उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे जीवन में कभी किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
इस कार्यक्रम में जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, कनिष्ठ सहायक मुकेश राम कड़वासरा और निजी सहायक महेन्द्र कुमावत सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
ऐसे आयोजन समाज में स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments