☜ Click Here to Star Rating



फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाड़मेर जिले की आरजीटी पुलिस ने ऑपरेशन धरकरभर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी बाड़मेर, जालोर जिले में प्लास्टिक तगार

.

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- 20 अगस्त 2025 को धोरीमन्ना पुलिस ने सूचना पर आरोपी आंबाराम पुत्र लाधूराम निवासी भीलों की ढाणी, धोरीमन्ना के कब्जे से 1 किलो 817 अवैध अफीम का दूध बरामद कर आंबाराम को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना धोरीमन्ना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार को दी गई।

आरोपी आंबाराम से पूछताछ करने पर अफीम का दूध मुकेश बंजारा निवासी गुदारेल, कनेरा जिला चितौड़गढ़ से खरीदना बताया है। इस पर हैड कांस्टेबल पूनमचंद मय पुलिस टीम ने आरोपी मुकेश की तलाश में रवाना किया गया। टीम ने आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाते हुए उसके गांव गुदारेल से डिटेन कर थाना लेकर आए। जिसको पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

प्लास्टिक तगारी और कुर्सिया बेचने की आड़ में कारोबार

आरोपी मुकेश बंजारा ने पूछताछ करने पर बाड़मेर, जालोर, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना आदि इलाकों पर प्लास्टिक की तगारीया व कुर्सियां बेचने के आड में अवैध अफीम की सप्लाई करना बताया है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार, हैड कांस्टेबल पूनमचंद, कांस्टेबल श्यामदान, सुरेश कुमार शामिल रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading