जवाई नदी की पुलिया पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद सरकारी वाहन आराम से गुजर रहे हैं।
सिरोही और पाली जिले के बीच जवाई नदी की पुलिया पर तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई है। हालांकि, सरकारी वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से जारी है, लेकिन निजी वाहनों को रोका जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।

जवाई नदी की पुलिया पर रोक के बावजूद गुजरात भारी वाहन।
शिवगंज-सुमेरपुर को जोड़ने वाली यह पुलिया लगभग 5 दिन पहले जवाई बांध के ओवरफ्लो पानी से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। गुरुवार को मरम्मत कार्य के बाद पुलिया पर छोटे वाहनों की आवाजाही पुनः शुरू की गई थी।
प्रशासन ने पुल को खतरनाक बताते हुए तिपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। शनिवार को मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 14 टन की हाइड्रो और अन्य सरकारी वाहन बिना किसी रोक-टोक के पुल पर चल रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों में इस दोहरे मापदंड को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि नियम केवल आम नागरिकों के लिए लागू किए जा रहे हैं। वीआईपी वाहनों और सरकारी गाड़ियों के लिए अलग नियम अपनाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता में असंतोष की भावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments