☜ Click Here to Star Rating


विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में जासूसी कैमरे से देखने का आरोप लगाया है।

.

डोटासरा ने कहा- स्पीकर कांग्रेस विधायकों की जासूसी करवा रहे हैं। कांग्रेस में भी विशेष कर महिलाओं को रेस्ट रूम से देखना चाहते हैं। महिला विधायक किस वेशभूषा में बैठी हैं? कैसी अवस्था में बैठी हैं? क्या बातें कर रही हैं? स्पीकर का केवल महिलाओं पर ज्यादा फोकस है।

उन्होंने कहा- हम एक, दो, तीन नंबर के नेताओं पर तो नजर है ही, इसके अलावा महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही।

इस पर देर शाम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डोटासरा पर पलटवार किया। X पर लिखा- “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी”।

वहीं डोटासरा के बयान को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता बताया है। दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए शर्मनाक बयानों से उनकी संकीर्ण और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील मानसिकता साफ झलकती है।

ऐसे व्यक्ति को डूब के मर जाना चाहिए

डोटासरा ने कहा- इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती कि एक स्पीकर जैसी संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति हमारे प्रतिपक्ष की महिला विधायक बहनों के लिए अपने रेस्ट रूम में कैमरा लगाकर उसका एक्सेस रखता है। ऐसे व्यक्ति को डूब के मर जाना चाहिए।

स्पीकर जासूस बने, हमारी ​महिला विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी

डोटासरा ने कहा- विधानसभा स्पीकर जासूस बनकर हमारी तरफ कैमरे लगवा रहे हैं, ताकि सदन स्थगित करने के बाद विपक्ष के विधायकों की आवाज सुन सकें।

जासूसी के सबूत मिटा रहे

डोटासरा ने कहा- आज हमें पता चला है कि स्पीकर ने रेस्ट रूम में जिन कैमरों का एक्सेस सेट कर रखा है। वहां से वायर हटाया जा रहा है। अब ये जासूसी के सबूत मिटा रहे हैं। ये कुंठा के शिकार हैं, हमारी आवाज दबाना चाहते हैं। इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ये कैमरे वाले स्पीकर विधानसभा नहीं चला सकते।

स्पीकर ने सुरक्षा के लिए कैमरे लगाने का तर्क दिया

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर दो दिन तक भारी हंगामा हुआ था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि सदन की सुरक्षा के लिए कैमरे अपग्रेड किए हैं। सदन का 360 डिग्री व्यू यूट‌्यूब पर आए, इसलिए कैमरे लगाए हैं। जहां तक दो एक्स्ट्रा कैमरों की बात है तो सदन में आईपैड लगाए हैं और दूसरे उपकरणों की सुरक्षा जरूरी है, इसलिए लगाए हैं।

11 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के एक दल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात की थी।

11 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के एक दल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात की थी।

कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन दिया था

विधानसभा में विधायकों की जासूसी का आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। कांग्रेस ने राज्यपाल से जासूसी मामले की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच करवाने की मांग की थी।

दीया कुमारी बोलीं-कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता एक बार फिर उजागर

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए शर्मनाक बयानों से उनकी संकीर्ण और महिलाओं के प्रति असंवेदनशील मानसिकता साफ झलकती है। पिछली विधानसभा में भी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने महिलाओं का अपमान किया था। कहा था कि “यह तो मर्दों का प्रदेश है”। आज फिर उसी विकृत सोच की झलक देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जिन वरिष्ठ राजनीतिज्ञों ने अपना संपूर्ण जीवन राजनीति और समाज सेवा को समर्पित किया है, उन पर निराधार और अपमानजनक आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है। इससे कांग्रेस की हताशा और गिरी हुई राजनीति का स्तर साफ दिखाई देता है। राजस्थान की जनता महिलाओं का अपमान करने वाली और झूठे आरोपों की राजनीति करने वाली कांग्रेस को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- विधानसभा स्पीकर गार्जियन होता है

डोटासरा के बयान पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कड़ी आपत्ति जताई है। राठौड़ ने कहा-डोटासरा का स्पीकर पर बयान बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उनका यह कहना कि हमारी महिला विधायकों को देखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जो जैसा होता है वो वैसा ही सोचता है।

राठौड़ बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधानसभा स्पीकर गार्जियन होता है, बाप होता है , एक तरह उसे कहा जा सकता है कि सम्मानजनक पद है जो सबके साथ पिता की तरह व्यवहार करता है। उसके ऊपर आरोप लगा रहे हो, बहन बेटियों पर वो क्या नजर करेंगे?

सदन है और उसमें स्पीकर के पद का सम्मानजनक स्थान है, उसके बारे में ऐसी बात कह देना, अपने परिवार के मुखिया बारे में यह बात कहना दोनों ही बराबर माना जाता है। कांग्रेस के नेताओं ऐसा नहीं करना चाहिए था।

ये भी पढ़ें…

गहलोत बोले- स्पीकर ने बहुत बड़ा क्राइम किया:देवनानी को यह अधिकार किसने दिया कि डोटासरा विधायक बनने लायक नहीं

विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाने के मामले में जारी विवाद में अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने स्पीकर पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा- ये बहुत सीरियस मामला है। आप बताइए दो एक्स्ट्रा कैमरे लगा दिए और उसका कंट्रोल सिस्टम स्पीकर साहब ने अपने चैंबर में रखा है। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading