रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सीकर के मेडिकल कॉलेज के सामने आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके दौरे पर अपना बयान दिया है।
डोटासरा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सीएम साहब मेरे गृह जिले सीकर आए। कोचिंग संस्थाओं,निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थाओं को टारगेट देकर बच्चों को जबरदस्ती बुलाकर प्रोग्राम भी कर लिया। लेकिन बड़ा सवाल अभी यही है कि सीकर को क्या मिला?

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की X पर पोस्ट।
आज सीकर से संभाग का हक छीनने वाले लोग किस हैसियत से सीकर आकर भाषण दे रहे हैं। नानी गांव का जलभराव हो,मास्टरप्लान विसंगति की बात हो,इन सब पर एक शब्द भी नहीं बोला। सीकर ना भूला है ना भूलेगा,सब याद रखा जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह 8:30 बजे सीकर के सांवली गांव में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित ग्राउंड में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने हजारों बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपरलीक के मुद्दे पर पिछली कांग्रेस सरकार पर भी बयान दिया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments