देशभर में बढ़ते रोड एक्सीडेंट और अन्य दुर्घटनाओं से घायल मरीजों को सही टाइम पर सही इलाज मिलना एक चुनौती है। सही समय पर सही इलाज नहीं मिलने से हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्य
इस निर्देशों की पालना में न्यूरोसर्जरी एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय वर्कशॉप ट्रॉमा सेंटर स्थित स्किल लैब में शुरू हुई। एसएमएस के न्यूरोसर्जरी विभागा के अध्यक्ष डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया- इस वर्कशॉप में प्रदेश के 12 से 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को ट्रोमा केसों को कैसे ट्रीटमेंट देना है उसकी ट्रेनिंग एसएमएस मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के जरिए दी गई। इसमें करीब 55 से ज्यादा डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग ली।
इस वर्कशॉप में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी और ट्रोमा सेंटर्स की फेकल्टी और नर्सिंग स्टाफ ने भी अपने-अपने अनुभव शेयर करते हुए इस वर्कशॉप में आए डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को ट्रेनिंग दी।

प्रशिक्षण आयोजक डॉ. अरविंद शर्मा एवं डॉ. गौरव जैन ने बताया- इस तरह की वर्कशॉप का सबसे ज्यादा फायदा उन जिलों और शहरों में होगा, जहां ट्राेमा सेंटर्स अब शुरू किए जा रहे है। इस ट्रेनिंग का फायदा होगा कि दुर्घटना से चोटिल लोगों के गोल्डन ऑवर्स (सुरक्षित समय) में बेहतर ट्रीटमेंट मिल सकेग और उनकी जान बच सकेगी।
इन्होंने शेयर किए अनुभव
डॉ. रसीम कटारिया (न्यूरोसर्जन) ने गंभीर सिर की चोट की पहचान और मरीज को बड़े इंस्टीट्यूशन पर कब रेफर करना चाहिए, इस पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा पीड़ित को समय पर शिफ्ट करना जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। इसी तरह सीनियर ऑर्थोपेडिक्स डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा केस में सुरक्षित हैंडलिंग बेहद जरूरी है।
मौके पर दी गई फर्स्ट एड मरीज के दर्द और गंभीरता को कम कर सकती है। जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. जीवन कांकरिया ने एक्सीडेंट में होने वाली पेट की गंभीर चोटों और उनके तत्काल प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। जबकि डॉ. मोहित शर्मा ने सीने में लगने वाली जानलेवा चोटों के ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी दी। डॉ. आर.के. जैन ने आग लगने या अन्य कारण से जलने वाले मरीजों को कैसे उपचार देना चाहिए इसे बेहद बारीकी से समझाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments