☜ Click Here to Star Rating


आगामी 23 अगस्त को जयपुर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान एस्ट्रोटूरिज्म के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 23 अगस्त को जयपुर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया जाएगा।

.

यह कार्यक्रम राजस्थान पर्यटन विभाग और स्पेस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने बताया-

QuoteImage

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में व्यक्त विजन और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राजस्थान को वैश्विक मानचित्र पर एस्ट्रो टूरिज्म का केंद्र स्थापित करना है। इस वर्ष की थीम पुराना आकाश से अंतरिक्ष युग तक रखी गई है, जो भारत की पुराना खगोल परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियों को जोड़ने का कार्य करेगी।

QuoteImage

डॉ. सचिन भांभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया जाएगा।

डॉ. सचिन भांभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया जाएगा।

जंतर मंतर से होगा लाइव खगोलीय अवलोकन

स्पेस इंडिया के संस्थापक व सीएमडी डॉ. सचिन भांभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत की महान खगोल विद्या और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियों चंद्रयान से लेकर गगनयान तक को एक सूत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में दिनभर कई गतिविधियां होंगी, जिनमें विशेष व्याख्यान : जंतर मंतर से चंद्रयान तक, इंटरैक्टिव साइंस जोन सुरक्षित सूर्यावलोकन, सौरमंडल वॉक मॉडल, स्पेस क्विज, वॉटर रॉकेट लॉन्च, बच्चों के लिए

स्पेस थीम आर्ट और क्राफ्ट, एग्जीबिशन भारत में अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य, लाइव टेलिस्कोप से अवलोकन : रात में चंद्रमा, शनि, बृहस्पति, गैलेक्सी और तारामंडल जैसे कई आयोजन होंगे। इस मौके पर राजस्थान से इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिक भी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को खगोल विज्ञान की गहराई से जानकारी देंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading