☜ Click Here to Star Rating


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को शहर की सरकारी और निजी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर को दीपावली की तरह सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को शहर की सरकारी और निजी इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। राजस्थान विधानसभा, अमर जवान ज्योति, विद्युत भवन, राजस्थान आवासन मंडल, स्टैच

.

शहर के ऐतिहासिक द्वार चांदपोल, अजमेरी गेट, स्टैच्यू सर्किल, सरगासूली और हवा महल पर एलईडी और फोकस लाइट्स से तिरंगी रोशनी की गई। एमआई रोड, जौहरी बाजार, नेहरू बाजार और इंदिरा बाजार में भी विशेष सजावट की गई।

जयपुर के सांगानेरी गेट को तिरंगे की थीम पर रोशनी की गई।

जयपुर के सांगानेरी गेट को तिरंगे की थीम पर रोशनी की गई।

अमर जवान ज्योति को लाइटिंग और फूलों से सजाया गया। जनपथ के मध्य स्थित खंभों पर तिरंगे की लाइट लगाई गई। वित्त भवन, आवासन मंडल और विद्युत भवन की सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

विधानसभा भवन के गुंबद को केसरिया, सफेद, नीले और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया। पूरे भवन में दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई। विधानसभा की सीढ़ियों पर दीपक जैसी लाइटें लगाई गईं।

बिरला ऑडिटोरियम को सुनहरी रोशनी से सजाया गया। यहां स्थित तीन छतरियों को तिरंगे के रंगों में रंगा गया। स्टेच्यू सर्किल पर सवाई जयसिंह द्वितीय की प्रतिमा सफेद रोशनी से जगमगाई। रोशनी से जगमगाते जयपुर को देखने के लिए देर रात तक लोग सड़कों पर निकलते रहे।

तिरंगे की थीम पर अल्बर्ट हॉल पर रोशनी की गई।

तिरंगे की थीम पर अल्बर्ट हॉल पर रोशनी की गई।

सुनहरी रोशनी से बिड़ला ऑडिटोरियम चमक उठा। यहां भी तिरंगे की थीम पर ही रोशनी की गई।

सुनहरी रोशनी से बिड़ला ऑडिटोरियम चमक उठा। यहां भी तिरंगे की थीम पर ही रोशनी की गई।

स्टैच्यू सर्किल को भी सुनहरी रोशनी से सजाया गया। यहां तिरंगे की थीम पर फाउंटेन चलाए गए।

स्टैच्यू सर्किल को भी सुनहरी रोशनी से सजाया गया। यहां तिरंगे की थीम पर फाउंटेन चलाए गए।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर भी रोशनी सजावट की गई।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सर्किल पर भी रोशनी सजावट की गई।

हाईकोर्ट सर्किल हरी रोशनी से जगमग नजर आया।

हाईकोर्ट सर्किल हरी रोशनी से जगमग नजर आया।

आवासन मंडल, वित्त भवन सहित कई सरकारी भवनों पर तिरंगे की थीम पर रोशनी की गई।

आवासन मंडल, वित्त भवन सहित कई सरकारी भवनों पर तिरंगे की थीम पर रोशनी की गई।

अमर जवान ज्योति को फूलों से सजाया गया।

अमर जवान ज्योति को फूलों से सजाया गया।

जेडीए परिसर में भी रोशनी सजावट की गई।

जेडीए परिसर में भी रोशनी सजावट की गई।

राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुनहरी और नीले रंग की लाइट्स लगाकर रोशनी की गई।

राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सुनहरी और नीले रंग की लाइट्स लगाकर रोशनी की गई।

गांधी सर्किल पर भी स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर रोशनी की गई।

गांधी सर्किल पर भी स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर रोशनी की गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading