☜ Click Here to Star Rating


हमीरपुर सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मौजूद खिलाड़ी छात्राएं।

टोंक में जिला स्तरीय 69वीं जिला स्तरीय बालिका ( 17, 19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में होगी। इसका उद्घाटन समारोह पूर्वक हो गया है। प्रतियोगिता में जिले भर से 15 टीमें भाग ले रही हैं। एक साथ सैकड़ों खिलाड़ियों के आने से ह

.

उद्घाटन समारोह अतिथि पंचायत समिति सदस्य टोडारायसिंह शंकर पूनिया थे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शंकर पूनिया कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले एवं निर्णायक मंडल निष्पक्ष होकर खेल प्रतियोगिता को संपन्न करवाएं।

प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 व 19 आयु वर्ग के कुल 15 टीमों ने 230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शारीरिक शिक्षक भोजराज सैनी ने बताया कि हॉकी बालिका प्रतियोगिता में मैदान में अन्य सुविधा उपलब्ध है। बालिकाओं किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और भामाशाहों का भी इसमें सहयोग रहा है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए ।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए ।

इस अवसर पर सत्यनारायण दायमा, यशनारायण योगी, राजेश दायमा, प्रशासक गीता देवी जाट, समाजसेवी गोवर्धन लाल जाट, भैरूलाल बैरवा, श्रीराम खारोल, दशरथ लाल कुमावत, नवाब खान, नरेश धाकड़, अरबाज खान और स्कूल के कैलाश शर्मा,रामेश्वर जाट, बद्री नारायण, मदन संतोष, दीपेंद्र, राकेश, पूनम, अनीता, सरिता, शबनम, सत्तार अली आदि शिक्षक गण भी मौजूद थे। मंच संचालन राकेश सैनी ने किया।

इनपुट: अरबाज खान, हमीरपुर।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading