![]()
दौसा जिला जज हुकम सिंह राजपुरोहित शनिवार को सेवानिवृत हुए।
दौसा जिला एवं सैशन न्यायाधीश हुकम सिंह राजपुरोहित शनिवार को सेवानिवृत हुए। इसके उपलक्ष्य में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें विदाई दी। जिला जज राजपुरोहित को खुली जीप में सवार कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर न्यायालय परिसर से कलेक्ट्र
भव्य विदाई समारोह के आयोजन जिला जज राजपुरोहित ने सभी का आभार व्यक्त किया तो वहीं कर्मचारी और अधिवक्ताओं ने कहा कि दौसा में डीजे के पद पर हुकुम सिंह राजपुरोहित का 4 माह का कार्यकाल रहा, लेकिन इतने कम समय में भी इन्होंने अपनी कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ते लोगों को न्याय दिया।
इस दौरान प्रेम राजेश, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, रेखा राठौड न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट, बृजेश कुमार विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी प्रकरण, रविकांत सोनी एडीजे, उमेश वीर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीमा करोल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क.सं. 1, रविकांत मीना, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क.सं. 2, अंकिता दायमा, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, कविता मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट, रचना बालोत विशिष्ट न्यायाधीश एनआई एक्ट प्रकरण, पुलकित शर्मा अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट और बार अध्यक्ष कुंजबिहारी शर्मा भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments